search

तेलंगाना: करीमनगर में भाजपा ने रचा इतिहास, लेकिन निजामाबाद में मेयर बनाने से पीछे हटी बीजेपी; क्या है वजह?

LHC0088 Yesterday 23:26 views 447
  

निजामाबाद में मेयर बनाने से पीछे हटी बीजेपी; क्या है वजह?



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेलंगाना के करीमनगर में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा पार्षद कोलागनी श्रीनिवास और वाई सुनील राव सोमवार को करीमनगर नगर निगम में क्रमश: मेयर और उप मेयर चुने गए।

वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने एआइएमआइएम के समर्थन से निजामाबाद नगर निगम में मेयर की सीट जीती है।

करीमनगर के 66 वार्डों में से भाजपा नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसने 30 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस, बीआरएस, एआइएमआइएम, एआइएफबी (अखिल भारतीय अग्रगामी ब्लाक) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने क्रमश: 14, 9, 3, 3 और 7 वार्ड जीते।
करीमनगर में भाजपा ने पहली बार मेयर पद जीता

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार करीमनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।एक्स पोस्ट में उन्होंने कहा, \“करीमनगर में इतिहास रचा गया।

पहली बार किसी भाजपा मेयर ने शहर में शपथ ली है। करीमनगर के पहले भाजपा मेयर बनने पर कोलागनी श्रीनिवास और उप मेयर बनने पर वाई सुनील राव को हार्दिक बधाई।\“

आज का दिन सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि भावुक क्षण है। उन्होंने कहा, \“ऐसा लगता है जैसे एक सपना था जिसे हममें से कई लोगों ने वर्षों तक चुपचाप संजोकर रखा था।

मैं उन मतदाताओं को नमन करता हूं, जिन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ²ष्टिकोण पर भरोसा जताया और गरिमापूर्ण विकास को चुना।\“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160929