search

Voters List: आगरा में नाम-पता में गलती होने पर एक लाख मतदाताओं को नोटिस, समय से देना होगा जवाब

LHC0088 1 hour(s) ago views 665
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, आगरा। नाम या फिर पता, उम्र में गलती होने पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में एक लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। इसमें सबसे अधिक मतदाता एत्मादपुर 15 हजार और आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 11 हजार है।

मतदाताओं को संबंधित दस्तावेजों के साथ बूथों या फिर कार्यालयों में बुलाया गया है। सुनवाई की अंतिम तिथि 27 मार्च है। वहीं सुनवाई में मतदाताओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने 43 सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) की तैनाती की है।

यह अधिकारी हर दिन बूथों में सुबह 10 से शाम चार बजे तक मौजूद रहेंगे। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 27.63 लाख मतदाता हैं। जिला प्रशासन ने सबसे पहले नो मैपिंग वाले 3.25 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किया था।

इसके बाद फोटोग्राफ न मिलने, नाम, पता, उम्र में गलती होने पर नोटिस जारी किए गए। अब तक 7.64 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हो चुके हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि जिन मतदाताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना प्रपत्र को ठीक तरीके से नहीं भरा है। उन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उधर, नोटिस की सुनवाई के लिए अभी तक 209 अधिकारियों को लगाया गया था। अब 43 अधिकारी और लगाए गए हैं। इससे 252 अधिकारी हर दिन बूथों और कार्यालयों में नोटिस की सुनवाई करेंगे। मतदाता सूची में क्या कमी है, इसका उल्लेख नोटिस में है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160909