search

पीएम मोदी ने की मेगा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की शुरुआत, दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष हुए शामिल

Chikheang 1 hour(s) ago views 228
  

पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बड़े एआई समिट का उद्घाटन किया



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट की उद्घाटन किया।

शुक्रवार तक चलनेवाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महाकुंभ \“AI इंपैक्ट समिट 2026\“ में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के दिग्गज यहां पहुंच चुके हैं।

इस शिखर सम्मेलन के जरिये तेजी से बदलती एआई की दुनिया को समझना और आम लोगों तक इसके फायदे और असर को पहुंचाना आसान हो सकता है।

समिट की महत्ता इसी बात से समझी जा सकती है कि इसमें न केवल टेक कंपनियों के दिग्गज, बल्कि अनेक देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी हिस्सा ले रहे हैं।
एआई इंपैक्ट समिट क्या है?

इंडिया एआइ इंपैक्ट समिट 2026 भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स और आइटी मंत्रालय और इंडिया एआइ मिशन की पहल है।

यह पांच दिन का कार्यक्रम है, जिसमें पालिसी, रिसर्च, इंडस्ट्री और आम भागीदारी, सबको जोड़ा गया है। सरकार ने इस समिट की थीम रखी है- सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय।
इस समिट में क्या होगा?

समिट में टेक लीडर्स एआइ को लेकर भविष्य की योजना बताएंगे। एक्सपो में 300 से ज्यादा प्रोजेक्ट दिखाए जाएंगे। यहां लोग जान सकेंगे कि अभी एआइ में क्या नया हो रहा है और भविष्य में क्या बदलाव आनेवाला है।

विशेषज्ञ बताएंगे कि अब तक क्या रिसर्च हुई है और आगे किन विषयों पर काम चल रहा है। साथ ही एआइ से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा होगी। इससे पहले कहां हो चुकी है समिट साल 2023 में सबसे पहले एआइ समिट ब्रिटेन में हुई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162766