search

स्कूल से गायब अध्यापक का वेतन निकाल रही थीं प्रधानाध्यापिका, प्रयागराज के बीएसए ने किया निलंबित

LHC0088 5 hour(s) ago views 60
  

अनुपस्थित शिक्षक का वेतन निकालने पर प्रयागराज के मेजा स्थित एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया है।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने यमुनापार के कंपोजिट विद्यालय राजापुर मांडा का औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों की उपस्थिति 70 प्रतिशत मिली लेकिन शैक्षिक स्तर व शिक्षकों की कार्यप्रणाली असंतोषजनक पाई गई। इस स्कूल के सहायक अध्यापक कौशल सिंह एक अक्टूबर से बिना सूचना के गायब मिले। पूर्व में भी उनके अनियमित रूप से विद्यालय आने की शिकायतें पाई गईं लेकिन उनका वेतन प्रधानाध्यापक रजिया फरहाना नियमित रूप से निकलवाती रहीं। इस प्रकरण में दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 15 दिन के भीतर इस संबंध में लिखित जवाब मांगा गया है।
दोनों अनुदेशक विलंब से पहुंचे विद्यालय

बीएस अनिल कुमार ने बताया कि 14 फरवरी को उन्होंने कंपोजिट विद्यालय राजापुर विद्यालय का निरीक्षण किया था। एक प्रधानाध्यापक, चार सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक एक शिक्षामित्र कार्यरत है। 337 विद्यार्थियों का नामांकन स्कूल में है। निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका रजिया फरहाना बीआरसी मांडा में प्रशिक्षण के लिए गई थीं। दोनों अनुदेशक एक घंटे देर से विद्यालय पहुंचे। शेष अन्य शिक्षक उपस्थित मिले। हर्ष प्रताप सिंह के संबंध में कक्षा सात और आठ के छात्र-छात्राओं से बात करने पर पता चला कि वह बीच बीच में अनुपस्थित रहते हैं। महिला अनुदेशक समय से विद्यालय में उपस्थित होकर शैक्षिक कार्य करती हैं लेकिन निरीक्षण के दिन देर से आईं। हालांकि दोनों अनुदेशकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने की थी सहायक अध्यापक की शिकायत

इसी क्रम में सहायक अध्यापक कौशल सिंह के बारे में ग्रामीणों व अभिभावकों ने शिकायत की थी कि वह स्कूल नहीं आते। विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि वह एक अक्टूबर 2025 से विद्यालय में बिना सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। छात्र-छात्राओं से बातचीत में यह नहीं पता चला कि वह क्या पढ़ाते हैं। इससे साफ होता है कि वह कई वर्ष से अनुपस्थित रहते थे जबकि प्रधानाध्यापिका और खंड शिक्षा अधिकारी की साठ गांठ से उनका वेतन निकलता आ रहा है। यह कृत्य बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के विरुद्ध है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज का ‘आलू बेल्ट’, बंपर पैदावार फिर भी क्यों खुश नहीं हैं किसान? लागत और भंडारण के गणित में उलझे

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, प्रयागराज एक्सप्रेस 18 फरवरी से जंक्शन से चलेगी, अब सूबेदारगंज स्टेशन नहीं जाना होगा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160888