सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, देहरादून। प्रेमनगर स्थित बिधौली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने कुत्ते के तीन पिल्लों को पटक-पटककर मार दिया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिधौली चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी के अनुसार, परीक्षा तोमर निवासी बिधौली ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी गली में स्ट्रीट डाग ने छह पिल्लों को जन्म दिया था।
परीक्षा तोमर के मुताबिक उनके पड़ोसी महावीर सजवाण ने एक दिन तीन पिल्लों को पकड़ा और पटक-पटककर मार डाला। आसपास के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपित ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर महावीर सजवाण के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में निराश्रित गोशंव का आतंक, कचहरी परिसर में सांड ने अधिवक्ता पर किया हमला
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बहुउद्देशीय शिविर में घुसे सांड, कुर्सियां छोड़कर भागे कर्मचारी; वीडियो हो रहा है वायरल
यह भी पढ़ें- बेडरूम से लेकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में धमाचौकड़ी मचा रहे निराश्रित गोवंश, ऋषिकेश में जनजीवन प्रभावित |