search

Siwan News: जेल के वार्ड में लगेंगे 11 LED टीवी, बंदियों के लिए मनोरंजन का नया इंतजाम

deltin33 6 hour(s) ago views 986
  

जेल के वार्ड में लगेंगे 11 LED टीवी



जागरण संवाददाता, सिवान। मंडल कारा में बंदियों के लिए जल्द ही माहौल बदलने वाला है। कारा एवं सुधार विभाग ने कारा में एलईडी टेलीविजन लगाने की योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विभागीय स्वीकृति मिलते ही 11 नए एलईडी टेलीविजन और अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद कर उन्हें मंडल कारा में स्थापित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, कारा प्रशासन ने जरूरत के अनुसार सूची तैयार कर विभाग को भेज दी है। स्वीकृति के बाद जेम पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मंडल कारा में बंदियों के मनोरंजन और मानसिक संतुलन को बेतर बनाने के उद्देश्य से एलईडी टेलीविजन लगाए जा रहे हैं। जिनका आकार 32 इंच से 55 इंच के बीच होगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पहल का मुख्य उद्देश्य बंदियों को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखना, उन्हें समाचार और शैक्षणिक कार्यक्रमों से जोड़ना तथा मानसिक तनाव को कम करना है।

लंबे समय तक कारावास में रहने वाले बंदियों के लिए मनोरंजन के सीमित साधन होते हैं, जिससे उनके व्यवहार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में टेलीविजन के माध्यम से उन्हें देश-दुनिया की गतिविधियों से जोड़ना सुधारात्मक वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस संबंध में मंडल काराधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने बताया कि 11 एलईडी टीवी मंडल कारा में लगाया जाएगा। इसे बंदियों को रचनात्मक रूप से व्यस्त रखना, उन्हें समाचार और शैक्षणिक कार्यक्रमों से जोड़ना तथा मानसिक तनाव को कम करना है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
472070