search

Bihar Board 10th Exam: शेखपुरा के आदर्श सेंटरों में ग्रीन कार्पेट पर होगा छात्रों का प्रवेश, जूते-मोजे बैन

LHC0088 3 hour(s) ago views 395
  

आदर्श परीक्षा केंद्र। (जागरण)



जागरण संवाददाता, शेखपुरा। कल से शुरू हो रही बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा को लेकर जिला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

परीक्षा में कदाचार रोकने तथा विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 50 दंडाधिकारी के साथ 200 से अधिक पुलिस को तैनात किया गया है।

परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों के बाहर निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है। कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के भीतर और बाहर फोटो स्टेट की दुकानों के साथ साइबर कैफे पर विशेष नजर रखी जा रही है।

परीक्षा केंद्रों के भीतर परीक्षार्थियों के लिए जूता-मौजा पहकर जाने को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा नियंत्रण बनाया गया है। फोन नंबर 06341-223333 पर परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. तनवीर आलम ने बताया परीक्षा को लेकर जिला में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 12 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग केंद्र बनाया गया है। इन 14 में से शेखपुरा के 2 तथा बरबीघा के 2 केंद्रों को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

इसमें डीएम स्कूल तथा इस्लामिया स्कूल और बरबीघा में एसकेआर कॉलेज व तैलिक बालिका विद्यालय शामिल है। आदर्श परीक्षा केंद्रों को समारोह स्थल की तरह सजाया गया है। परीक्षार्थियों के स्वागत के लिए आदर्श केंद्रों पर रेड और ग्रीन कार्पेट बिछाया गया है।

उन्होने बताया सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले केंद्र पर प्रवेश करने की सलाह दी गई है। पहली पाली में सुबह 9 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 01.30 बजे परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट को बंद कर दिया जाएगा। जबरन केंद्र में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।   

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा: एग्जाम शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट हो जाएगा बंद, जबरन प्रवेश करने पर होगी FIR
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160789