search

सोनभद्र में स‍िलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे, हायर सेंटर रेफर क‍िया गया

LHC0088 3 hour(s) ago views 790
  

सोनभद्र: रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के चार लोग घायल।



जागरण संवाददाता, वैनी (सोनभद्र)। थाना रायपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबहुआर में रविवार की रात रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 फरवरी की रात लगभग खाना बनाते समय 27 वर्षीय अखिलेश के घर में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अखिलेश, उनकी पत्नी 26 वर्षीय धर्मावती, दो वर्षीय पुत्री अनु तथा मां रामदुलारी (65 वर्ष) झुलस गईं।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से सभी को घर से बाहर निकाला गया। सूचना पर दो एंबुलेंस बुलाई गईं और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अखिलेश की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लगभग एक घंटे बाद अन्य तीनों घायलों को भी बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया। हादसे में परिवार का काफी घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना थाना रायपुर पुलिस और क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है।

सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें

- घबराएं नहीं, तुरंत रेगुलेटर बंद करने का प्रयास करें।

- बिजली के स्विच आन/आफ न करें।

- गीले कपड़े या अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करें।

- सिलेंडर को खुली जगह में ले जाने की कोशिश करें (यदि सुरक्षित हो)।

- तुरंत फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को सूचना दें।

- रसोई में हमेशा वेंटिलेशन और अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था रखें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160702