search

नोटिस के बाद भी स्वर्णरेखा Burning ghat के पास नहीं हटे अवैध ढांचे, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

cy520520 2025-11-27 02:20:00 views 1242
  

सीतारामडेरा स्वर्णरखा बर्निंग घाट के पास बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।



जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुरमें सीतारामडेरा स्थित स्वर्णरेखा बर्निंग घाट के पास बुधवार को जिला प्रशासन और टाटा स्टील यूआईएसएल की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत श्मशान घाट की जमीन पर वर्षों से अवैध रूप से बने करीब दो दर्जन कच्चे और पक्के दुकानों को ध्वस्त कर पूरी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर सुबह से ही टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अभियान में स्थानीय थाना पुलिस बल, जमशेदपुर अक्षेस के दंडाधिकारी, टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।    प्रशासन के अनुसार लंबे समय से श्मशान घाट की जमीन पर अनधिकृत दुकानें संचालित हो रही थीं। इससे अंतिम संस्कार कार्य में बाधा उत्पन्न होती थी।

स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत किए जाने के बाद प्रशासन ने दुकानदारों को नोटिस देकर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई दुकानदारों ने निर्धारित समय में ढांचा नहीं हटाया।   
नोटिस के बावजूद ढांचा नहीं हटाया धालभूम एसडीओ चंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुकानदारों को पर्याप्त समय दिया गया था, पर कई लोगों ने अवहेलना की। ऐसे में मजबूरन प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।    अभियान के दौरान बुलडोजर से सभी कच्चे और पक्के ढांचों को गिरा दिया गया। एसडीओ ने कहा कि जमशेदपुर सीओ कोर्ट में जेपीएलइ वाद चलाकर पक्का अतिक्रमण तोड़ने का आदेश प्राप्त किया गया था। इसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।    उन्होंने बताया कि अभियान को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जमशेदपुर अक्षेस के उप प्रशासक कृष्ण कुमार ने स्पष्ट कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।    उन्‍होंने कहा क‍ि जहां भी अवैध कब्जा पाया जाएगा, उसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के बाद श्मशान घाट की जमीन पूरी तरह खाली कर दी गई है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163706