search

यूपी के इस जिले ट्रैक पर मरम्मत का होगा काम, 11 घंटे के लिए बंद रहेगा यातायात

LHC0088 2025-11-27 02:19:59 views 1103
  



संवाद सहयोगी, बिलासपुर (रामपुर)। गांव पैगम्बरपुर के पास रेलवे फाटक संख्या 60 बी2 पर रेल चेजिंग व वेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 30 नवंबर को 11 घंटे के लिए यातायात मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार ने जानकारी दी। 30 नवंबर को ट्रैक पर रेल चेजिंग व वेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सवेरे नौ से रात आठ बजे तक यातायात मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

कहा कि सड़क यातायात हेतु वैकल्पिक गांव ज्वालापुर फाटक संख्या 69 बी2 मार्ग चालू रहेगा। कहा कि मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद यातायात को पहले की तरह सुचारु कर दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मरम्मत कार्य के दौरान रेलवे विभाग को सहयोग किए जाने का आग्रह किया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166080