search

एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दुबई डायवर्ट, वियना से नई दिल्ली आ रहा था विमान

Chikheang 2025-10-11 06:36:21 views 1288
  
एअर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद दुबई डायवर्ट (फाइल)






डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया के वियना से नई दिल्ली आने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण दुबई डायवर्ट करना पड़ा। विमान दुबई में सुरक्षित उतर गया। तकनीकी टीम के क्लियरेंस मिलने के बाद फ्लाइट को फिर से उड़ान भरने की अनुमति दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि नौ अक्टूबर को वियना से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एआइ 154 को संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण दुबई डायवर्ट कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्रियों को देरी के बारे में सूचित कर दिया गया था, उन्हें जलपान उपलब्ध कराया गया और फ्लाइट भारतीय समयानुसार सुबह 8:45 बजे रवाना हुई।

प्रवक्ता ने आगे कहा कि अप्रत्याशित देरी के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। एअर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167722