search

Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में आई ₹8 हजार से ज्यादा गिरावट, आपके शहर में कितना कम हुआ दाम?

cy520520 1 hour(s) ago views 643
  



नई दिल्ली। 16 जनवरी, सोमवार को सोने और चांदी में अच्छी खासी गिरावट (Gold Silver Price Crash) आई है। चांदी (Silver Price Today) में जहां 8000 से ज्यादा गिरावट थी। वहीं सोने (Gold Price Today) में भी सुबह 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा गिरावट आई। आइए जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी का दाम कितना कम हुआ?
Gold Price Today: कितना हुआ सोने का दाम?

दोपहर 12 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का दाम 1,55,010 रुपये चल रहा है। इसमें 885 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,54,125 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Silver Price Today: कितना है चांदी का भाव?

दोपहर 12 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,38,500 रुपये चल रहा है। इसमें 985 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,35,208 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,38,938 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  
Gold Silver Price: आपके शहर में कितना है भाव?
शहरसोने का भावचांदी की कीमत
पटना₹154,570₹237,810
जयपुर₹1,54,630₹237,910
कानपुर₹1,54,700₹238,000
लखनऊ₹1,54,700₹238,000
भोपाल₹1,54,820₹238,190
इंदौर₹1,54,820₹238,190
चंडीगढ़₹1,54,660₹237,940
रायपुर₹1,54,590₹237,850


ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां चांदी की कीमत भी सबसे कम है। पटना में 10 ग्राम सोना का दाम 1,54,570 रुपये और चांदी का भाव 2,37,810 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोना और चांदी सबसे महंगा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,54,820 रुपये चल रहा है। वहीं चांदी की कीमत 2,38,190 रुपये प्रति किलो चल रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158337