search

शिवभक्ति का अनूठा संगम: अलीगढ़ जेल में महाशिवरात्रि पर 1250 बंदियों ने रखा व्रत, 23 मुस्लिम कैदियों ने भी की आराधना

LHC0088 8 hour(s) ago views 459
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। महाशिवरात्रि पर जिला कारागार में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। जेल प्रशासन की सूची के अनुसार 1250 बंदियों ने शिवरात्रि का व्रत रखा। इसमें 1159 हिंदू पुरुष बंदी, 68 हिंदू महिला बंदी और 23 मुस्लिम पुरुष बंदी शामिल हैं।
नियमानुसार विशेष फलाहार उपलब्ध कराया

जेल प्रशासन ने व्रत रखने वाले सभी बंदियों के लिए नियमानुसार विशेष फलाहार उपलब्ध कराया। इसमें प्रत्येक बंदी को 750 ग्राम आलू, 500 मिली लीटर दूध, 60 ग्राम चीनी और दो केले दिए गए। इसके साथ ही बंदियों को पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के लिए भी आवश्यक सहयोग दिया गया। जेल प्रशासन का कहना है कि बंदियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना प्राथमिकता है। हर वर्ष प्रमुख त्योहारों पर विशेष भोजन और आवश्यक व्यवस्थाएं बंदियों के लिए सुनिश्चित की जाती हैं।
भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर लगाई अचल की परिक्रमा

अलीगढ़। रविवार को दैनिक जागरण अचल सरोवर रक्षक दल के सदस्यों ने रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में भाेले नाथ के नाम का गुणगान करते हुए परिक्रमा लगाई गई। भक्तों ने अचलेश्वर मंदिर पहुंच बाबा की महिमा का वर्णन किया। भोलेनाथ की भक्ति में डूबकर लगाई परिक्रमा में तेरी सेवा हर हर भोले नमः शिवाय....का उच्चारण कर प्रभु का ध्यान किया गया। परिक्रमा में राज नारायण, कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी राज, पुनीत, बंटी, कुशल पाल, हेमंत शर्मा, जितेंद्र, मोहनलाल वर्मा, डा. सुधीर, डा. बीके शर्मा आदि भक्तजन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160789