search

दिल्ली मेरठ मार्ग पर चलती बस से निकला आगे का पहिया, बाल-बाल बचे लोग; 4 यात्री घायल

LHC0088 2 hour(s) ago views 999
  

मोदीनगर में दिल्ली मेरठ मार्ग पर टला बड़ा हादसा।



संवाद सहयोगी, मुरादनगर। थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के निकट गाजियाबाद डिपो की एक बस के अगला पहिया निकल गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई हैं। बस के यात्रियों को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

रविवार दोपहर को गाजियाबाद डिपो की एक के बस मेरठ से आ रही थी। रास्ते में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पास बस के आगे की कमानी टूट गई जिसके चलते दाएं तरफ का पहिया निकल गया। पहिया निकलने के चलते बस पटलने से बाल बाल बचते हुए रुक गई। हादसे में बस में सवार चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बस के चालक भी चोट आई है।  

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के दौरान बस की स्पीड कम थी, यदि बस की स्पीड ज्यादा रही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायलों को डाक्टरी सहायता दिलाने के बाद आगे के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों ने हादसे की जानकारी होने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन के कारण गाजियाबाद की सड़कों पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160486