search

यमुनानगर: तीन दिन बाद प्रॉपर्टी डीलर के घर ED की रेड खत्म, सोंधी के आवास से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और कागजात जब्त

LHC0088 2026-2-15 17:56:47 views 1248
  

कृष्णा मेटल के संचालक व प्रापर्टी डीलर के आवास पर तीन दिन बाद रेड खत्म (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। पांवटा साहिब रोड स्थित कृष्णा मेटल के संचालक संदीप गोयल व माडल कालोनी स्थित प्रापर्टी डीलर दीपक सोंधी के आवास पर तीन दिन से चल रही ईडी की रेड रविवार को खत्म हो गई। सोंधी आवास से टीम चार बैग में कुछ दस्तावेज व इलेक्ट्रोनिक गैजेट लेकर गई है। इसी तरह से संदीप गोयल के आवास से भी दस्तावेज खंगाले गए हैं। दोनों कारोबारियों से बातचीत का प्रयास किया लेकिन उन्होंने बात नहीं की।  

सुबह लगभग 11 बजे टीम संदीप गोयल के आवास से बाहर निकली। यहां से तीन कारों में टीम निकल गई। कारोबारी सूत्र बता रहे हैं कि संदीप गोयल के आवास से टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है। उनके कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले गए। जिससे भी कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं मिली है।

वहीं प्रापर्टी डीलर दीपक सोंधी के आवास से दोपहर सवा एक बजे टीम निकली। यहां से भी तीन गाड़ियों में टीम निकली। यहां से चार बैग लेकर टीम निकली है। जब टीम बाहर निकल रही थी तो परिवार के लोग भी बाहर आ गए थे। जिस तरह से परिवार के लोग निश्चित थे। उससे यही अंदेशा है कि यहां से भी टीम के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।

बताया जा रहा है कि संदीप गोयल के आवास पर जब रेड खत्म हुई तो वह अपने आवास के सामने ही फैक्ट्री में भी गए। कुछ देर तक यहां रूके। फैक्ट्री के कर्मियों से भी बात की। जिसके बाद अपने आवास पर चले गए। इस रेड के खत्म होने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है, क्योंकि तीन दिन से न तो किसी को घर के अंदर जाने दिया जा रहा था और न ही बाहर आने दिया जा रहा था। गेट पर सीआइएसएफ का पहरा बिठाया हुआ था।

दोपहर लगभग सवा एक बजे जब सोंधी आवास पर टीम ने रेड खत्म की तो परिवार बाहर निकला। उनके परिवार से ही एक बच्चे को सीआइएसएफ का एक जवान दुकान पर लेकर पहुंचा। उसे कोल्डड्रिंक व चिप्स भी दिलवाई। वहीं परिवार के लोग भी बाहर खड़े रहे।

जवान अंदर से बैग लेकर आ रहे थे। माना जा रहा है कि इसमें रेड से जुड़े दस्तावेज हैं। जब टीम निकली तो प्यारा चौक के पास महाशिवरात्रि पर भंडारा चल रहा था। जिससे भीड़ लगी हुई थी। उसमें भी टीम की तीनों गाड़ियां कुछ देर तक रूकी रही।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126