search

लखीमपुर में गन्ना और उड़द-मूंग की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेगी फ्री बीज किट, लाभ के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Chikheang 1 hour(s) ago views 629
  

गन्ना संग उड़द-मूंग की खेती को बढ़ावा देने के लिए मिलेगी फ्री बीज किट।



संवादसूत्र, लखीमपुर। जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उड़द और मूंग का निश्शुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है। विकास खंड नकहा में आयोजित कार्यक्रम में बसंतकालीन गन्ना फसल के साथ उड़द-मूंग की अंतःफसली खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चयनित किसानों को बीज मिनीकिट वितरित किए गए। यह पहल उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को दलहनी फसलों की अंतःफसली खेती के लाभों की जानकारी दी। बताया गया कि गन्ने के साथ उड़द और मूंग की खेती करने से किसानों को अतिरिक्त आय मिलती है, साथ ही मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।

दलहनी फसलें नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होती हैं, जिससे पोषक तत्वों का संतुलन बेहतर होता है। किसानों को समय से बोआई करने पर विशेष जोर दिया गया।
जायद फसल के लिए पहली बार बीज किट

कृषि विभाग ने पहली बार जायद फसल की बोआई के लिए उड़द और मूंग के बीज किट उपलब्ध कराए हैं। इससे पहले यह सुविधा केवल रबी और खरीफ फसलों तक सीमित थी। अब किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती कर सकेंगे, जिससे खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।
ऑनलाइन आवेदन से मिलेगा लाभ


निश्शुल्क बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयनित किसानों को विकास खंड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इस पहल से कृषि बहुल जिले में फसल विविधीकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। -सूर्य प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162197