संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका ने आजाद पार्क से गभड़िया तक 30 लाख की लागत से सड़क को रंग रोशन करने की कार्ययोजना तैयार की है। इसकी दूरी करीब एक किलोमीटर है। डिवाइडर पर 31 खंभे लगाए जाएंगे।
इन खंभों पर दोनों तरफ 62 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। केन्द्रीय वित्त से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है। पालिका की इस पहल से सड़क रोशनी से जगमग होगी। प्रकाश होने से शहर की सुंदरता के साथ ही लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
सब्जीमंडी के चंचल सिंह ने बताया कि डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगने से रात के समय में दुकानदार इसी के प्रकाश से अपना व्यवसाय भी कर सकेंगे। इसके लगने से सड़क का अंधेरा दूर होगा। रमेश कुमार, संदीप, कल्लू ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लगने से शहर की सुंदरता बढ़ेगी।
मार्च में शुरू होगा कार्य
अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि आजाद पार्क से गभड़िया तक स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएगी। इसके लिए धनराशि स्वीकृति हो चुकी है। मार्च के दूसरे हफ्ते में डिवाइडर पर खंभों को गड़वाकर लाइट लगवाने का कार्य शुरू होगा। इससे नागरिक सुरक्षित सफर तय कर सकेंगे।
छह लाख से बनेगा बाबा सिद्धेश्वरनाथ द्वार, पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने महाशिवरात्रि के दिन रामलीला मैदान परिसर स्थित दशकों पूर्व स्व. रामदास महाशय अग्रहरि के द्वारा निर्मित प्रवेश द्वार के पुर्ननिर्माण के लिए भूमि पूजन कर निर्माण का शुभारम्भ किया। छह लाख की लागत से बाबा सिद्धेश्वरनाथ द्वार का जीर्णोद्धार होगा।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में निर्मित द्वार के पुनर्निर्माण की मांग अग्रहरि समाज, बड़ी दुर्गा समिति, सिद्धेश्वर नाथ मन्दिर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय सभासद की ओर से काफी समय से की जा रही थी। इस द्वार का पुनर्निर्माण कार्य स्व. रामदास की स्मृति में बाबा सिद्धेश्वरनाथ द्वार के रूप में कराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 84 कोसी परिक्रमा रोड से मिलेगा \“संजय पुल\“ का विकल्प, भूमि अधिग्रहण पूरा, प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 1192 करोड़
इस द्वार की भव्यता बढ़ाने के लिए राजस्थान के धौलपुर के लाल पत्थर से द्वार को सजाया जाएगा। इस मौके पर सभासद दिनेश चौरसिया, रमेश सिंह टिन्नू, संदीप गुप्ता, सुनील सोनी, विष्णु अग्रहरि, गोविन्द अग्रहरि , सुनील चौरसिया, अंकित अग्रहरि, रामदेव अग्रहरि, रजनीश मिश्र, गिरीश मिश्र, गोपाल सोनी आदि मौजूद रहे। |