search

सहरसा : कहां से आईं हैं ये 15 लड़कियां, क्यों कर रही हैं यह धंधा, खुल गया पोल

cy520520 2026-1-7 23:28:14 views 709
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, सहरसा। सहरसा के रेड लाइट एरिया में देह व्यापार का मामला उजागर हुआ है। रेड लाइट एरिया में 15 लड़कियां बाहर से आई हैं। ज्यादातर लड़कियां पड़ोसी राज्यों के बताए जा रहे हैं। पुलिस के साथ अन्य टीम इस पर सख्मी से पूछताछ कर रही है। हालांकि लड़कियों से पूछताछ के दौरान भिन्नता पाई जा रही है। इस घटना की यहां खूब चर्चा हो रही है। पुलिस कार्रवाई देखने और लड़कियों को देखने के लिए काफी भीड़ वहां मौजूद थी।

रेड लाइट इलाके में छापेमारी


जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन के पास भारतीय नगर स्थित रेड लाइट इलाके में बुधवार की शाम पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर पुलिस ने 15 लड़कियों को हिरासत में लिया। लड़कियों को थाना लाकर पूछताछ कर काउंसिलिंग की जा रही है। यहां बता दें  कि इससे पहले भी रेड लाइट एरिया में कार्रवाई की गई थी। कई लड़कियों से वहां से निकालकर घर भेजा गया था।  
एसपी ने की कार्रवाई

दरअसल एसपी हिमांशु को सूचना मिली कि भारतीय नगर स्थित रेड लाइट इलाके में बाहर से नाबालिग लड़कियों को लाकर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना पर एसपी ने मुख्यालय डीएसपी, सदर डीएसपी, सदर कार्यपालक दंडाधिकारी, महिला थाना, सदर थाना, महिला बाल विकास निगम, चाइल्ड लाइन की टीम गठित कर छापेमारी हेतु भेजा।
इलाके में हड़कंप मच गया है

पुलिस और प्रशासनिक टीम के वहां पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर वहां घरों की तलाशी ली गई। इस दौरान शक के आधार पर वहां से विभिन्न उम्र की 15 लड़कियों को हिरासत में लिया गया। उन सभी से पूछताछ की गई तो कोई अपना नाम पता सही नहीं बता रही है। महिला थाना पुलिस, महिला बाल विकास निगम और चाइल्ड लाइन के द्वारा काउंसिलिंग कर सत्यापन किया जा रहा है। ताकि ऐसे अवैध रूप से देह व्यापार में संलिप्त को चिन्हित किया जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162230