search

राजस्थान से पंजाब में हो रही थी नशे की सप्लाई; बठिंडा पुलिस ने 6.5 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे

Chikheang 1 hour(s) ago views 442
  

पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम।  



जागरण संवाददाता, बठिंडा। पंजाब के बठिंडा में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 6.5 किलो अफीम बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित अफीम राजस्थान से लाकर पंजाब में सप्लाई करने की फिराक में थे।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी (सिटी) नरेंद्र सिंह और डीएसपी (सिटी-1) अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि 14 फरवरी को थाना कैनाल कालोनी के अधीन चौकी वर्धमान की पुलिस टीम ने बादल–बठिंडा रोड पर महाराजा रंजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी।

संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान बठिंडा–डबवाली रोड की ओर से आ रही स्विफ्ट डिज़ायर कार (नंबर पीबी-29एजी-3454) को रोका गया। कार की तलाशी लेने पर 4 किलो अफीम बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- Photos में देखें पंजाब भर में महाशिवरात्रि की धूम; मंदिर सुंदर लाइटों से सजे, शिवालयों में सुबह से लगीं लंबी कतारें

  
बरामदगी की जानकारी देते हुए सीनियर अधिकारी।

यह भी पढ़ें- पंजाब में हाईवे पर सरिए से लदे ट्राले में घुसी i20 कार; चालक की हालत नाजुक, सड़क किनारे पार्किंग बनी कारण
पूछताछ में आरोपियों ने जब्त करवाई अतिरिक्त अफीम

मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान जगसीर सिंह उर्फ सीरा निवासी घुम्मन कलां हाल आबाद वार्ड नंबर 6 भारत नगर, सिटी-2 मानसा और महिंदर सिंह निवासी गांव गिलकलां हाल आबाद जस्सी पौ वाली बठिंडा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान जगसीर सिंह की निशानदेही पर 2.5 किलो और अफीम बरामद की गई। इस तरह कुल बरामदगी 6.5 किलो हो गई।
आरोपी के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज

इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगे हैं कि राजस्थान से नशे की खेप पंजाब तक कैसे पहुंच रही है। सीमावर्ती राज्यों के बीच निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा तेज हो गई है। जगसीर सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं, जिससे यह भी सवाल उठ रहा है कि जमानत के बाद ऐसे आरोपित दोबारा नशे के कारोबार में कैसे सक्रिय हो जाते हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में पुल पर पलटा ओवरलोड ट्रक, बोरियां नीचे गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162107