search

करनाल में बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्ग से ठगे 11 लाख से अधिक की साइबर ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस

LHC0088 1 hour(s) ago views 577
  

बैंक कर्मी बन बुजुर्ग के खाते से निकाले 11.83 लाख रुपये।



जागरण संवाददाता, करनाल। साइबर ठग ने बैंक ऐप अपडेट कराने के नाम पर एक बुजुर्ग से 11.83 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक की दिल्ली ब्रांच का अधिकारी बताकर फोन किया। इस कारण बुजुर्ग ने ठग को डेबिट कार्ड की पूरी जानकारी दे दी।

साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बुजुर्ग वेद प्रकाश के बताया कि 10 फरवरी को वह अपने मोबाइल में पंजाब नेशनल बैंक की आनलाइन ऐपकेशन पीएनबी वन डाउनलोड कर रहा था।

इस दौरान ऐप में एरर आ गया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने अपना नाम अमित बताया और खुद को पीएनबी बैंक जनकपुरी दिल्ली ब्रांच का अधिकारी बताया। आरोपित ने ऐप अपडेट करने के बहाने डेबिट कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर मांगा।

भरोसे में आकर उन्होंने यह जानकारी दे दी। इसके बाद 11 फरवरी और 12 फरवरी को उनके पीएनबी खाते से कुल 12 ट्रांजेक्शन हुई और 11 लाख 83 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160094