search

Almora : हवालबाग के फलसीमा में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

LHC0088 2025-12-21 21:37:02 views 1006
  

हवालबाग ब्लाक के फलसीमा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार।



संस, जागरण, अल्मोड़ा: अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लाक के फलसीमा गांव में लंबे समय से दहशत का पर्याय बना नर गुलदार आखिरकार छह दिन बाद वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

फलसीमा गांव में पिछले काफी समय से नर गुलदार की सक्रियता बढ़ गई थी। यह गुलदार कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका था, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल था।

गुलदार के डर से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में फंसा देखा और इसकी जानकारी वन विभाग को दी।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पिंजरे में फंसा गुलदार नर है, जिसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष है। आगे की कार्रवाई वन्यजीव नियमों के तहत की जा रही है।
दो पिंजरे में गुलदार के फंसने की उम्मीद

अल्मोड़ा: नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुलदार का आतंक बना हुआ है। वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए नगर के पुलिस लाइन और मटेला गांव में पिंजरे लगाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इन क्षेत्रों में भी गुलदार को पकड़कर लोगों को उसके आतंक से राहत दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Tehri: मखलोगी क्षेत्र में गुलदार की दहशत, स्कूटी सवार महिला व कार पर किया हमला

यह भी पढ़ें- VIDEO: हरिद्वार में पेड़ पर चढ़ा गुलदार… चार घंटे तक उल्टा लटका रहा रहा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138