Mukhyamantri Bal Seva Yojana मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी मिलेगी।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Mukhyamantri Bal Seva Yojana निराश्रित बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए \“मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य)\“ की आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब पात्र बच्चों या उनके अभिभावकों को ब्लाक और तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे, क्योंकि सरकार ने आधिकारिक पोर्टल -mbsyup.in को लाइव कर दिया है। इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब आफलाइन फार्म खोने का डर खत्म हो गया है। फाइल को मुख्यालय तक पहुंचने में महीनों का समय भी नहीं लगेगा।
घर बैठे मोबाइल पर चेक करें फार्म का स्टेटस
Mukhyamantri Bal Seva Yojana आनलाइन आवेदन के जरिए अब पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है। आवेदक अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे अपने फार्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं, जिससे अधिकारी अब रिपोर्ट लगाने के नाम पर आवेदकों को बेवजह दौड़ना नहीं पड़ेगा। इस योजना के तहत उन बच्चों को सहारा दिया जाता है, जिन्होंने अपने माता-पिता को किसी बीमारी या अन्य कारणों से खो दिया है।
हर माह 2,500 रुपये बैंक खाते में आते हैं
Mukhyamantri Bal Seva Yojana पात्र बच्चों को सरकार की ओर से हर माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है। अब बस एक क्लिक के जरिए जरूरतमंद बच्चे इस सरकारी मदद का लाभ उठाकर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। डीपीओ सर्वजीत सिंह ने बताया कि आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इससे योजना का लाभ अब और तेजी से दिया जा सकेगा।
इन्हें मिलेगा लाभ
Mukhyamantri Bal Seva Yojana मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाके अन्तर्गत 18 वर्ष से कम आयु के ऐसे बच्चे, जिन्होंने अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है। अथवा 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है तथा वह कक्षा-12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरांत राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने हेतु शिक्षा प्राप्त कर रहे हों वह इसके लिए पात्र होंगे।
इन लोगों को भी मिल सकता है लाभ
इसके अलावा नीट जेईई क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले अथवा जिनकी माता तलाकशुदा स्त्री या परित्यक्ता है अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में है उन्हें भी मदद मिल जाएगी। साथ ही ऐसे बच्चे जिन्हें बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति/बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त कराकर परिवार /पारिवारिक वातावरण में समायोजित कराया गया हो अथवा भिक्षावृत्ति/वैश्यावृत्ति में सम्मिलित परिवारों के बच्चों को 2500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलेगी। |
|