search

Indian Railway News: अलीगढ़, आगरा समेत एनसीआर के तीन स्टेशनों का होगा सुंदरीकरण

Chikheang 1 hour(s) ago views 78
  

Indian Railway News:अलीगढ़ रेलवे जंक्शन।  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। उत्तर मध्य रेलवे के जीएम नरेश पाल ने कहा एनसीआर के करीबी अलीगढ़, आगरा समेत तीन स्टेशनों का सुंदरीकरण होगा। जेवर एयरपोर्ट नजदीक होने के कारण अलीगढ़ स्टेशन बनने वाले बहुमंजिला भवन के फेज वन का काम शीघ्र शुरू होगा।

अलीगढ़ को मथुरा की रेलवे लाइन से जोड़ने के लिए सर्वे शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। जीएम शनिवार को अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।  

उन्होंने कहा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र( एनसीआर) व उनके निकट वाले रेलवे स्टेशन अलीगढ़ जंक्शन, मथुरा जंक्शन व आगरा का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए वह स्वयं स्टेशनों का निरीक्षण कर रहे हैं। किस स्टेशन की बिल्डिंग को और अधिक आकर्षक बनाया जा सकता है।

उस पर कार्य चल रहा है। निर्माण से संबंधित अन्य अधिकारियों से भी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। मथुरा रेलवे ट्रैक से कनेक्टिविटी जोड़ने के लिए सर्वे को पूरा करने एवं निर्माण कार्य को लेकर वह स्वयं देखेंगे।

अलीगढ़ जंक्शन पर स्टेशन रोड की ओर बनने वाले बहुमंजिला भवन के निर्माण के प्रथम फेज का कार्य शीघ्र शुरू होगा। गतिशील यूनिट द्वारा तैयार किए नक्शे में आंशिक फेरबदल होना है। सिटी साइड की ओर बने नए भवन में टाइल्स, प्लास्टर समेत जो कमियां रह गई हैं।

उन्हें शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। बातचीत के समय आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त गुलजार सिंह समेत रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161754