search

अचानक आ गए मेहमान? ब्रेड और दही से 10 मिनट में बनाएं ये डिश, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Chikheang 1 hour(s) ago views 195
  

ब्रेड दही रेसिपी: मिनटों में बनाएं लाजवाब नाश्ता या लंचबॉक्स (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में अचानक ही कोई मेहमान आ जाए या समझ नहीं आ रहा कि आज बच्चे के लंच बॉक्स के लिए क्या बनाया जाए तो ब्रेड और दही से बनने वाली यह रेसिपी आपकी मुश्किल चुटकियों में हल कर देगी। तो, आइए बनाते हैं ब्रेड और दही की खट्टी-मीठी रेसिपी।
ये चाहिए सामग्री

  • 5 ब्रेड स्लाइसेस
  • 1 कप दही
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ टीस्पून हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • इमली की चटपटी चटनी
  • चुटकीभर हींग
  • ½ टीस्पून किसा हुआ अदरक
  • कुछ स्लाइसेस प्याज के
  • गार्निश के लिए धनिया पत्ती
  • 2 टेबलस्पून ऑयल

इस तरह बनाएं

  • एक बाउल में दही और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह फेंट लें। दही का गाढ़ापन कम करने के लिए आप इसमें थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं।
  • अब ब्रेड के स्लाइसेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दही के मिश्रण में डिप करें और एक तरफ प्लेट में रख दें।
  • एक बड़े आकार के नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा-सा तेल डालें, फिर हींग और अदरक डालकर कुछ सेकंड के लिए पकाएं।
  • अब इस पैन में प्याज के स्लाइसेस डालकर हल्का सुनहरा होने तक चलाएं।
  • पैन में ब्रेड मिक्सचर को डालें और 1-2 मिनट के लिए धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। बीच-बीच में उसे चलाते रहें।
  • इसके ऊपर चटपटी चटनी और धनिया डालकर गार्निश करें।

कुकिंग टिप्स

  • चटपटा दहीवाला ब्रेड बनाने के लिए आप व्हाइट या फिर होल ग्रेन ब्रेड ले सकते हैं।
  • दही बहुत ज्यादा खट्टा या बासी नहीं होना चाहिए।
  • आप मसालों को अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं।
  • प्याज के साथ–साथ आप इसमें अपनी मनचाही वेजिटेबल इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस रेसिपी का स्वाद गरमागरम परोसने पर ही ज्यादा अच्छा आता है, इसलिए इसे बनाने के साथ ही सर्व करें।
  • आप चटनी और धनिया के साथ सेव या चाट मसाला भी स्प्रिंकल कर सकते हैं। इससे आपको चाट वाला स्वाद मिलेगा।


यह भी पढ़ें- बिना तेल सोखे गुब्बारे जैसी फूली-फूली और खस्ता बनेंगी पूड़ियां, बस रखें इन 3 बातों का ध्यान

यह भी पढ़ें- घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल काजू करी, उंगलियां चाटने पर हो जाएंगे मजबूर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161754