search

पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Chikheang 4 hour(s) ago views 634
  

पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम? (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में पिछले दस दिनों से साफ मौसम के बाद अब बदलाव आने वाला है। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही थी, कई शहरों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल से सटे पंजाब के जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।

बीते 24 घंटे की बात करें तो शुक्रवार को रूपनगर व फिरोजपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पंजाब में सबसे अधिक था। चंडीगढ़, बठिंडा, फरीदकोट, पटियाला, लुधियाना व मोहाली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3.3 से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। अमृतसर, होशियारपुर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। वहीं, जम्मू कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कई जिलों पर पड़ सकता है, जिससे बूंदाबांदी से लेकर हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161484