search

आगरा में ढाबा संचालक पर रंगबाजों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हिम्मत दिखाकर एक आरोपी पिस्टल सहित दबोचा

deltin33 4 hour(s) ago views 79
  



जागरण संवाददाता, आगरा। शाहगंज के व्यस्त अर्जुन नगर में शुक्रवार रात ढाबे पर रंगबाजी में युवकों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। हमलावरों से ग्राहक को बचाने आया ढाबा संचालक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। संचालक ने साहस दिखाते हुए लोगों की मदद से फायरिंग करने वाले आरोपित को दबोच लिया।

उसके दो साथी मौके से भाग निकले। भीड़ ने आरोपित को पिस्टल समेत पहुंची पुलिस के सिपुर्द कर दिया। देर रात पुलिस ने दबिश देकर एक और आरोपित को पकड़ लिया।
शाहगंज के अर्जुन नगर स्थित चाचा ढाबा की घटना, मालिक के पैर में लगी गोली

घटना शुक्रवार रात 11:45 बजे की है। अर्जुन नगर तिराहे पर जब्बार उस्मानी का चाचा ढाबा है। उन्होंने भूतल पर ढाबा बना बना रखा है, प्रथम तल पर परिवार के साथ रहते हैं। जब्बार ने बताया कि तीन युवक खाना खाने आए थे। किसी बात पर युवकों का विवाद एक ग्राहक से हो गया। तीनों उसकी पिटाई करने लगे। यह देख वह ग्राहक का बीच-बचाव कराने गए थे। युवकों को वहां से जाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगे।
ग्राहक से मारपीट करने पर बचाने गया था

इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जिससे ढाबे पर मौजूद ग्राहकों में दहशत फैल गयी। खाना छोड़कर लोग ढाबे से भाग खड़े हुए। एक गोली ढाबा संचालक जब्बार के पैर में लगी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। साहस दिखाते हुए वह गोलियां चलाते युवक से भिड़ गए। उसकी पिस्टल छीनने का प्रयास करने लगे। यह देख वहां मौजूद अन्य लोग भी हमलावर पर टूट पड़े।
भीड़ की मदद से पिस्टल समेत दबोचा

भीड़ के तेवर देख आरोपित के दोनों साथी वहां भाग खड़़े हुए। भीड़ ने आरोपित से पिस्टल छुड़ा, उसकी पिटाई कर दी। आरोपित उससे छीनी पिस्टल को भीड़ ने पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात आरोपित के एक और साथी को दबिश देकर पकड़ लिया। घायल ढाबा मालिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिस्टल समेत पकड़े गए आरोपित पर कई मुकदमे बताए जा रहे हैं।

इंस्पेक्टर शाहगंज वीरेश पाल गिरि ने बताया कि दबोचे गए आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फरार साथी की तलाश जारी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470812