search

शामली में नलकूपों से तांबा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक रात में 8 ट्यूबवेल को बनाते थे निशाना

deltin33 Yesterday 23:27 views 433
  

मली पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान राजफाश की जानकारी देते एसपी एनपी सिंह



जागरण संवाददाता, शामली। एसओजी और कांधला पुलिस ने नलकूपों पर चोरी करने वाले दो आरोपितों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। फरार एक आरोपित की तलाश की जा रही है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि एक रात में आठ ट्यूबवेल पर ही चोरी का नियम बना रखा था।

आरोपित तांबे को चूड़ी बनाने वाले को बेच देते थे। वह चूड़ी बनाकर दिल्ली के सदर बाजार में बेचता था। आरोपित अभी तक 1200 नलकूपों पर चोरी कर चुके हैं।

शुक्रवार को एसपी एनपी सिंह ने आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में नलकूपों पर बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच एसओजी और सभी थाना प्रभारियों को राजफाश के लिए लगाया था। एसओजी टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। शौकत निवासी मुहल्ला आलखुर्द कैराना, फुरकान निवासी गांव खुरगान कैराना चोर हैं, जबकि शिवम निवासी मुहल्ला नंदू प्रसाद शामली (कबाड़ी है, जो चोरों से तांबा खरीदता था) और राशिद पुत्र सलीम (चोरी का तांबा खरीदकर चूड़ी बनाता था) जबकि एक आरोपित मोनू अभी फरार है।

वह चोरी किया करता था। एसपी ने बताया कि किसानों के नलकूपों से जो तांबा चोरी किया जा रहा था, उसका उपयोग चूड़ी और कड़े बनाने में किया जा रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे थानाभवन, कोतवाली, आदर्श मंडी, झिंझाना, कैराना और कांधला क्षेत्रों में करीब 1200 नलकूपों को अपना निशाना बना चुके हैं।

ये लोग रात के समय खेतों में बने नलकूपों की मोटरों को काटकर उनसे कीमती तांबा निकाल लेते थे। चोरों से यह तांबा शिवम नाम का कबाड़ी खरीदता था। बाजार में जिस शुद्ध तांबे की कीमत लगभग 1500 रुपये प्रति किलो है, उसे शिवम इन चोरों से मात्र 500 रुपये प्रति किलो के औने-पौने दाम पर खरीद लेता था।

इसके बाद शिवम इस सस्ते तांबे को राशिद को बेच देता था। राशिद इस तांबे को गला कर पीतल के मिश्रण के साथ आकर्षक चूड़ियां और कड़े तैयार करता था। तैयार माल को दिल्ली के सदर बाजार में सप्लाई किया जाता था।

पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी का तांबा, कड़े, चूड़ियां और वारदात में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अब फरार आरोपित मोनू की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- मेरठ में महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 10.5 किग्रा गांजा बरामद
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470614