search

सागर में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से बैंड पार्टी में शामिल किशोर की मौत, आक्रोशित स्वजन ने किया चक्काजाम

Chikheang 1 hour(s) ago views 982
  

सागर में मोतीनगर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान लगी भीड़।  



डिजिटल डेस्क, भोपाल। सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में धर्माश्री स्थित सागर सरोज होटल के पास गुरुवार रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में बैंड पार्टी में शामिल एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्टेशन के सामने टपरिया निवासी विवेक बंशल पिता दिनेश के रूप में हुई है।
बरात निकलने के दौरान हुई घटना

वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। घटना उस समय हुई, जब बड़ा बाजार के सोनी परिवार की बरात होटल की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान बंदूक की गोली चली, जो सीधे विवेक के सीने में जा लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बीएमसी रेफर कर दिया गया। बीएमसी में डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- MP के मंत्रालय में \“फर्जी IAS\“ की एंट्री, खुद को 2019 बैच का अफसर बताया, पूछताछ में खुली पोल

किशोर की मौत से आक्रोशित स्वजन ने शुक्रवार सुबह मोतीनगर थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। सड़क पर पत्थर और बैंड वाहन खड़ा कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे राहतगढ़ बस स्टैंड, बड़ा बाजार रोड और भोपाल रोड पर यातायात प्रभावित रहा। अधिकारियों ने समझाइश देकर दोपहर साढ़े बारह बजे प्रदर्शन समाप्त कराया।
सुरक्षाकर्मी सहित चार लोग हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षाकर्मी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पता लगाया जा रहा है कि गोली कट्टा, पिस्टल या बंदूक किससे चली। सीसीटीवी, ड्रोन फुटेज और मोबाइल वीडियो की जांच की जा रही है। बता दें कि वर्ष 2013 में भी हर्ष फायरिंग से एक युवक की जान गई थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161164