search

Mahashivratri: 25 साल से जारी अनोखी परंपरा, थानाध्यक्ष और उनकी पत्नी निभाती हैं शिव-पार्वती विवाह की रस्म

Chikheang 1 hour(s) ago views 345
  

कोढ़ा थाना परिसर में शिव मंदिर। जागरण



संवाद सूत्र, कोढ़ा (कटिहार)। महाशिवरात्रि के अवसर (Mahashivratri 2026) पर कोढ़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में हर वर्ष एक अनोखी और आकर्षक परंपरा निभाई जाती है, जो आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस परंपरा के तहत थानाध्यक्ष भगवान शिव की भूमिका निभाते हैं, जबकि उनकी धर्मपत्नी माता पार्वती के रूप में प्रतीकात्मक विवाह रचाती हैं।

नगर पंचायत के ग्रामीण वधु पक्ष और महेशपुर सहित आसपास के पंचायतों के लोग बरात बनकर आयोजन में शामिल होते हैं। करीब तीन दशक पुरानी इस परंपरा की शुरुआत तत्कालीन थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सरोज ने ग्रामीणों के आग्रह पर की थी। तब से समधी मिलन, जयमाला और वैदिक रीति-रिवाज से विवाह की सभी रस्में श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जाती हैं।

वर्ष 2001 से लगातार महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में थानेदार की बरात थाना परिसर से निकलकर मसान बाबा स्थान तक जाती है। जहां पूजा-अर्चना के बाद मुख्य बाजार होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंचती है। इसके बाद समधी मिलन, वरमाला और पूरी रात चलने वाली विवाह की रस्में संपन्न होती हैं।

इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2004 से लेकर 2025 तक अलग-अलग थानाध्यक्षों ने महादेव बनकर अपनी धर्मपत्नी के साथ शिव-पार्वती विवाह की रस्म निभाई। अब वर्ष 2026 में वर्तमान थानाध्यक्ष सुजीत कुमार इस धार्मिक परंपरा को निभाएंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।  

उत्सव का ड्रोन कैमरे से लाइव प्रसारण किया जाता है तथा सहभोज का भी आयोजन होता है। जिसमें हजारों लोग भाग लेते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह महाशिवरात्रि उत्सव क्षेत्र में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।
महाशिवरात्रि पर होता है भव्य आयोजन

महाशिवरात्रि के अवसर पर कोढ़ा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में 25 साल में 14 थानाध्यक्ष और उनकी पत्नियों ने प्रतीकात्मक विवाह रचाया है।  

इसमें वर्ष 2004 में मनोज कुमार सिंह, 2005-06 में रामशंकर सिंह, 2007-09 में बैद्यनाथ सिंह, 2010 में शशिभूषण कुमार, 2011-12 में प्रदीप कुमार पासवान, 2013 में बासुकिनाथ झा, 2014 में अरविंद कुमार, 2015 में सुनील कुमार, 2016 में अजीत प्रसाद सिंह, 2017-18 में अनोज कुमार, 2019-21 में रविन्द्र कुमार, 2022-23 में रूपक रंजन, 2024 में आलोक राय और वर्ष 2025 में मुकेश कुमार मंडल शामिल है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161164