दस डीएसपी को मिला प्रमोशन, चार बने एएसपी
राज्य ब्यूरो, पटना। गृह विभाग ने बिहार पुलिस सेवा के दस पुलिस पदाधिकारियों को अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रोन्नति (Bihar Police Promotion) दी है।
चार वरीय पुलिस उपाधीक्षकों को अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) में, जबकि छह पुलिस उपाधीक्षकों को वरीय पुलिस उपाधीक्षक का कार्यकारी प्रभार दिया गया है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, डीएसपी रामदुलार प्रसाद, राहुल सिंह, प्रकाश कुमार, अमित कुमार, सरोज कुमार साह और राजीव कुमार को सीनियर डीएसपी बनाया गया है।
वहीं, सीनियर डीएसपी राजकुमार साह, संजीत कुमार प्रभात, सुमित कुमार और कृष्ण मुरारी प्रसाद को एएसपी के वेतनमान में कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
सम्राट और विजय चौधरी बने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी को बिहार के सदस्यों के रूप में नामित किया गया है।
वहीं, सलाहकार के रूप में राज्य के मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को नामित किया गया है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने शुक्रवार को इससे जुड़ी अधिसूचना जारी की है।
यह भी पढ़ें- पूर्वी चंपारण: हरसिद्धि थाने के 6 पुलिस पदाधिकारियों का एक साथ तबादला, विभाग में मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 11 ग्रामीण SP का क्षेत्र निर्धारित; गृह विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन |