search

मुजफ्फरनगर में हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा, गन्ने की फसल जली

deltin33 3 hour(s) ago views 274
  



संवाद सूत्र, रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव टोड़ा में गुरुवार को हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। लोगों ने मशक्कत कर गन्ने की फसल में लगी आग पर काबू पाया।

गांव टोड़ा निवासी जसबीर पुत्र धर्मपाल के खेत के ऊपर से हाइटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है। गुरुवार की दोपहर में बिजली की लाइन का तार टूटकर गिरने से गन्ने की फसल में आग लग गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और श्रमिकों ने जसवीर को सूचना दी।

किसानों मशक्कत कर गन्ने की फसल में लगी आग पर काबू पाया। जसवीर का कहना है कि आग से करीब डेढ़ बीघा गन्ने की फसल जलकर नष्ट हुई है। उसे फसल जलने से लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470495