search

हिंदू महापंचायत में शामिल होने से पहले पिंकी चौधरी नजरबंद, लव जिहाद के खिलाफ होनी थी बैठक

deltin33 1 hour(s) ago views 272
  

हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी नजरबंद। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। मेरठ में शुक्रवार को होने वाली महापंचायत में शामिल होने जा रहे हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी को बृहस्पतिवार रात पुलिस ने आवास पर नजरबंद कर दिया। देर रात उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर इसकी जानकारी दी।

वीडियो में पिंकी चौधरी ने कहा कि मेरठ में होने वाली हिंदू महापंचायत लव जिहाद के विरोध में होनी थी। इसमें मेरठ की स्थिति काफी दयनीय है। काफी परिवार लव जिहाद के चलते पलायन करने को मंजूर हैं।
शाम तक आवास पर रही पुलिस

इसके चलते उन्होंने बृहस्पतिवार शाम पंचायत में जाने का एलान किया तो रात में ही पुलिस फोर्स उनके शालीमार गार्डन स्थित आवास पर पहुंची और नजरबंद कर दिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक पुलिस उनके आवास पर रही और मेरठ जाने नहीं दिया।

उन्होंने प्रसारित वीडियो में हिंदुओं से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस ने उनको नजरबंद किया था।

यह भी पढ़ें- हिंदू रक्षा दल का बड़ा एलान, चौथे-पांचवें बच्चे पर मिलेगा नकद इनाम और शिक्षा खर्च
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470450