search

प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल में राजधानी के अस्पतालों जैसी उच्चस्तरीय सुविधाएं जल्द, डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दिया आश्वासन

deltin33 1 hour(s) ago views 722
  

प्रयागराज में पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन हॉस्पिटल) में जल्द राजधानी के अस्पतालों की तरह उच्चस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। जांच व इलाज के लिए और बेहतर सुविधा दिलाई जाएगी। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2017 से 2026 तक की बात करें तो अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। यह दावा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया।
डिप्टी सीएम का प्रयागराज आगमन

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का शुक्रवार को प्रयागराज आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कांग्रेस पर निराशा साधा। कहा, यह दल और इसके नेता दिग्भ्रमित हैं। उन्हें नहीं पता किसका विरोध करना ठीक है किसका गलत। वे जीराम जी का विरोध इस लिए कर रहे हैं कि उनके भ्रष्टाचार उजागर होंगे।
जीराम जी योजना श्रमिकों की हितकारी बताया

उन्होंने कहा कि फिलहाल जीराम जी योजना श्रमिकों के हित में है। प्रधानमंत्री मोदी को मजदूरों की चिंता है। अब यदि काम मांगने पर काम नहीं दिया गया तो जुर्माना लगेगा। तुरंत भुगतान न होने पर श्रमिकों को ब्याज भी दिया जाएगा। यह सब बड़ा बदलाव लाने वाला कदम है।
वंदेमातरम पर आपत्ति तुष्टीकरण की राजनीति

वंदेमातरम गायन को उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रत्येक भारतवासी इसे गाना चाहता है, क्योंकि यह वही गीत है जिसे गाकर आजादी के दीवाने फांसी के फंदे पर झूल गए। इस पर सिर्फ उन्हें आपत्ति है जो तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।
किया दावा, 2027 में फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी

पूर्व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन के सपा में आने संबंधी प्रश्न पर बोले, इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। वर्ष 2027 में फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। रही बात सपा व अन्य विपक्षी दलों की तो वह जनता को अब तक ठगते आए हैं, उनकी दाल अब नहीं गलेगी। सपा के शासन में गुंडे हावी थे। चारों तरफ माफिया राज था अब ऐसा नहीं है।
उप मुख्यमंत्री का स्वागत

इसके पहले अधिवक्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मिश्र के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ। भाजपा महानगर के पूर्व महामंत्री राजेंद्र पांडेय के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास गए। इस दौरान देवराज पाठक, अशोक पाठक, सुबोध सिंह, विपुलेश त्रिपाठी, सीताशरण शास्त्री, अनूप त्रिपाठी, दिलीप द्विवेदी, सभासद पंकज, मृत्युंजय तिवारी, राम नारायण द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर संगम स्नान को आ रहे तो जान लें ट्रैफिक प्लान, सभी दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए बनी है पार्किंग

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2026 : दूसरों से तुलना नहीं, अपनी अध्ययन शैली पर भरोसा रखें परीक्षार्थी, बोर्ड सचिव की विद्यार्थियों को सलाह
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470450