इसी ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर। जागरण
जागरण संवाददाता, दिल्ली। दिल्ली में मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
वहीं, पीसीआर कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि सरिता विहार की ओर जा रही स्कूटी को बदरपुर की दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय छात्र मानव की मौत हो गई, जबकि 21 वर्षीय मोहम्मद साद गंभीर रूप से घायल है।
ट्रक किराना सामान लेकर बदली से नागपुर जा रहा था। ड्राइवर जाहुल को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया गया है। |