search

प्रयागराज में ठेकेदार की निर्मम हत्या, मुंह में सरिया घुसेड़कर ली जान

cy520520 1 hour(s) ago views 286
  

रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक। जागरण  



संवाद सूत्र, नैनी, (प्रयागराज)। मड़ौका में पिता की समाधि पर पेशाब करने से मना करने से मना करने पर एक ठेकेदार की के मुंह में सरिया घुसेड़ कर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस मऊ में तैनात एक सिपाही समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तनाव को देखते हुए मृतक व आरोपितों के यहां पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है । देर रात तक दबिश डालकर कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है।

नैनी थाना क्षेत्र के मड़ौका में स्थित एक गेस्ट हाउस में कनौजिया परिवार के बेटी की शादी थी। बारात में आए कुछ लोगों ने गेस्ट हाउस के समीप स्थित एक समाधि स्थल पर पेशाब कर रहे थे।

वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय राजेश कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय राम सुमेर उन लोगों को मना किया और कहा कि मेरे पिता की समाधि पर पेशाब मत करिए। जिस पर दूसरे पक्ष के लोग हमलावर हो गए और उसे पीट-पीट कर मार डाला। वह मरा कि नहीं इसका इत्मीनान करने के लिए उसके मुंह में लोहे की सरिया घुसेड़ दिया।

बताते हैं कि मारने के बाद उसके शव को खाली प्लाट पर छुपा दिया गया। आरोपीत मृतक के भाई को फोन करके बताया कि अपने भाई को समझा लो नहीं तो मार खा जाएगा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार वाले जब मौके पर पहुंचे तो काफी खोजने के बाद उसका शव खाली प्लाट पर पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें- रेलवे में अब AI से लगेगी लोको पायलट और ट्रेन मैनेजरों की ड्यूटी, बैठक में लिया गया फैसला  

घटना के बाद आरोपित फरार हो गए थे। मृतक के भाई शेखर निषाद की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बताते हैं कि भोर में पुलिस आरोपित सिपाही को जौनपुर से हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा सात और लोगों को पकड़ा है।

नेता मकान में टेंट पेंट करने का ठेके लेता था उसके वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था तीन बच्चे दो लड़का मान शान और मां और लाडो लड़की है। घटना की जानकारी होने पर पत्नी संगीता देवी बेसुध हो गई। स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156636