search

अल्मोड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म, आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

deltin33 1 hour(s) ago views 695
  

पॉलिटेक्निक संस्थान में पढ़ता था मुरादाबाद निवासी आरोपित। प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के एक गांव में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सोहेल उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है और पॉलीटेक्निक संस्थान में अध्ययनरत था। मुस्लिम समुदाय से जुड़े होने से क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है।

स्वजनों के अनुसार, वे अपनी बीमारी के उपचार के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। इसी दौरान आरोपित युवक ने मौका पाकर नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और रात के समय घर में घुसकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपित ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को डराता रहा।
आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ

घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के स्वजनों ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई और आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपित की तलाश तेज की।

धौलादेवी थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है और आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- अल्मोड़ा में फर्जी निवेश ऐप \“होसाइ शेयर\“ से 1.09 लाख की ठगी, साइबर सेल में शिकायत

यह भी पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि फिर चर्चा में, अल्मोड़ा जेल में मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
470249