search

Bihar Intermediate Exam: आज समाप्त हो जाएगी इंटर की परीक्षा, अंतिम चरण में वोकेशनल और भाषा विषय

Chikheang 2026-2-13 05:56:51 views 566
  

आज समाप्त हो जाएगी इंटर की परीक्षा। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा गुरुवार को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इंटर परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हो जाएगी।

गुरुवार प्रथम पाली में सुबह 9.30 दोपहर 12.45 बजे तक समाजशास्त्र एवं अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में दोपह दो से शाम 5.15 बजे तक विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न वोकेशनल विषयों-सिक्योरिटी, ब्यूटीशियन, टूरिज्म, रिटेल मैनेजमेंट, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स एंड हार्डवेयर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकाम व आइटी-आइटीइएस की परीक्षा आयोजित की गई।

परीक्षा समिति के अनुसार, पटना सहित सभी जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण रही। हालांकि जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक भागलपुर जिले में एक परीक्षार्थी को कदाचार के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया। समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 की अंतिम परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

अंतिम दिन पहली पाली में विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त विषय समूह के अंतर्गत विभिन्न भाषा विषयों उर्दू, मैथिली, संस्कृत, प्राकृत, मगही, भोजपुरी, अरबी, पर्सियन, पाली तथा बांग्ला की परीक्षा होगी।

दूसरी पाली में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कंप्यूटर साइंस, मल्टी मीडिया एंड वेब टेक के साथ योगा व अन्य वोकेशनल कोर्स की परीक्षा होगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244