search

बांदा में बकाया बिल वसूलने गई बिजली विभाग की टीम पर छोड़ा जर्मन शेफर्ड कुत्ता, 5 कर्मचारी घायल

LHC0088 1 hour(s) ago views 608
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, बांदा। बकाया बिल की वसूली व कनेक्शन काटने के बाद बाइकों से वापस लौट रही विद्युत टीम पर बोलेरो सवार ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। डंडों व लात-घूंसों से पीटने के साथ टीम पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। इससे पांच कर्मचारी जख्मी हो गए। उनका सीएचसी कमासिन में उपचार कराया गया।

संविदा लाइन मैन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बबेरू विद्युत उपकेंद्र की टीम बंथरी व आसपास गांवों में राजस्व वसूली करने गुरुवार दोपहर में गए थे। बंथरी गांव में विद्युत शिविर लगा था। कर्मचारी बिलों में छूट व बकाया जमा करने के लिए ग्रामीणों से कहते हुए विद्युत कनेक्शन काट रहे थे।

इससे ग्रामीणों में नाराजगी हो गई। विवाद शुरू होने पर विद्युत कर्मी बाइकों से शाम पांच बजे वापस उपकेंद्र जाने लगे तभी बाबूपुरवा मोड़ के पास ग्राम प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला अपने समर्थकों के साथ चार पहिया वाहन से पहुंचे। जहां सभी लोगों ने उनहें पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान जर्मन शेफर्ड कुत्ता विद्युत कर्मियों पर छोड़ दिया।

इस हमले में संविदा कर्मी कल्लू, रामचरण, दिनेश, मिठाई लाल और बच्छराज घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विद्युत कर्मचारियों की जान बचाई।

घटना के संबंध में संविदा कर्मी लाइन मैन कल्लू ने थाना कमासिन में लिखित तहरीर दी। कमासिन थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान सोमनाथ शुक्ला, राम प्रकाश यादव, दयाराम यादव तथा एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। वहीं एसडीओ अयाज रसूल ने बताया कि विद्युत टीम पर इस तरह हमला करना पूरी तरह गलत है। आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन न हो सके।

यह भी पढ़ें- कानपुर में चाय बनाने के दौरान तेज धमाके के साथ फटा सिलेंडर, दो महिलाओं समेत 4 लोग जख्मी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158845