search

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा, चार दिन दिल्ली-आगरा हाईवे पर नहीं चलेंगे बड़े वाहन

deltin33 2025-11-12 23:08:09 views 791
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। दिल्ली से वृंदावन आ रही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार सुबह 10 बजे मथुरा की सीमा में प्रवेश करेगी।

आगरा-दिल्ली हाईवे से यात्रा आने के कारण हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश बुधवार रात से बंद कर दिया गया है। 16 नवंबर तक भारी वाहन हाईवे पर नहीं चलेंगे। इन्हें यमुना एक्सप्रेसवे से होकर गुजारा जाएगा।

दिल्ली से मथुरा रूट पर केवल पदयात्री ही चलेंगे। जबकि मथुरा से दिल्ली जाने वाले हाईवे की लेन पर कार और बाइक का आवागमन होगा। पुलिस प्रशासन ने 13 से 16 नवंबर तक हाईवे-19 का रूट डायवर्जन किया है।

छह लेन के हाईवे पर दिल्ली मथुरा मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। जबकि मथुरा-दिल्ली लेन को ही दो भागों में कर हल्के वाहन दिल्ली के लिए रवाना किए जाएंगे। यात्रा में भीड़ अधिक बढ़ने पर कुछ देर के लिए यह मार्ग भी रोका जा सकता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगरा-मथुरा से दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी व कामर्शियल वाहन बाद पुल से यूटर्न लेकर बरेली हाईवे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।  

एसपी यातायात मनोज कुमार ने बताया पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा गुरुवार को कोसीकलां में प्रवेश करेगी। यात्रा को देखते हुए 13 से 16 नवंबर तक हाईवे-19 पर रूट डायवर्जन किया गया है।

छह लेन के हाईवे पर दिल्ली से मथुरा तीन लेन मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। इसमें किसी भी वाहन को मथुरा की तरफ आने नहीं दिया जाएगा। जबकि तीन लेन के मथुरा-दिल्ली मार्ग में डेढ़-डेढ़ लेन में हल्के वाहनों का आना-जाना कराया जाएगा।

ग्वालियर, कानपुर, आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहन रैपुरा जाट अंडरपास से यूटर्न लेकर वापस आगरा होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे।

आगरा से दिल्ली जाने वाले भारी व कामर्शियल वाहन रिफाइनरी के बाद गांव अंडरपास से नवनिर्मित मथुरा-बरेली हाईवे से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे जा सकेंगे। मथुरा शहर से दिल्ली जाने वाले वाहन जयगुरूदेव अंडरपास, मंडी चौराहा से एनएच-19 आगरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

ये सभी वाहन बाद गांव अंडरपास से मथुरा बरेली हाईवे व यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे। डीग व कामां की ओर से आने वाले सभी वाहन बरसाना गोवर्धन होते हुए मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

  

यह भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा, भंडारों में बंटने वाले प्रसाद की भी होगी जांच
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521