राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने गुरुवार को पहली बार विधान सभा में कुछ बोला। जब उन्हें अपनी बात समाप्त करने के लिए कहा गया तब उन्होंने कहा कि चार साल में पहली बार मुझे बोलने का मौका मिला है। मेरी मजबूरी को समझिए। यह भी ठिकाना नहीं है कि फिर कब बोलने का मौका मिलेगा।
विधान सभा में चार साल बाद पहली बार अब्बास अंसारी को बोलने का मौका मिला था। लगभग छह मिनट तक बोलने के बाद जब उनसे समय का ध्यान रखने के लिए कहा तो थोड़े भावुक होते हुए बोलें कि चार साल में पहली बार मुझे बोलने का मौका मिला है।
मेरी मजबूरी को समझिए
मेरी मजबूरी को समझिए, यह भी नहीं ठिकाना कि फिर कब बोलने का मौका मिलेगा, आप जानते हैं। उन्होंने हास्पिटलों में डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया। कहा कि ग्रामीण और शहरी सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है। विशेषज्ञ डाक्टर तो हैं ही नहीं। मेरी इन गुजारिशों को सुना जाए। |