search

VIDEO: जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा 13 फरवरी का मौसम? इन इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान, यहां होगी हल्की बर्फबारी

cy520520 Yesterday 22:56 views 573
  

13-24 फरवरी तक भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर (IMD) ने 13 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।

आईएमडी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में 13 फरवरी को आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि, 14 से 16 फरवरी तक मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। लेकिन 16 फरवरी शाम तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, 18 से 24 फरवरी तक मौसम सूखा और बादल छाए रहने की संभावना है।


J&K Weather Update | Feb 12–24, 2026#JammuKashmir #WeatherUpdate #SnowAlert #TravelAdvisory #Jammu #Kashmir #Winter2026 #StaySafe #MountainWeather pic.twitter.com/3m9q3FCQo8 — DD NEWS SRINAGAR (@ddnewsSrinagar) February 12, 2026


मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पूर्वानुमान को देखते हुए अपनी यात्रा की प्लानिंग करें। इसके साथ ही पहाड़ी इलाके में रहने वाले लोग बर्फिली चट्टानों पर जानें से बचें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156486