search

Chitragupta Puja 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये विशेष चीजें, सभी कष्टों से मिलेगा छुटकारा

deltin33 2025-10-28 19:35:30 views 1065
  

Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा विधि।



धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त पूजा का विधान है। हिंदू धर्म में यह बेहद पवित्र माना जाता है। यह पर्व जहां एक ओर कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त को समर्पित है। वहीं दूसरी ओर इस दिन यम द्वितीया यानी भाई दूज भी मनाया जाता है। चित्रगुप्त जी की पूजा से जहां हमें ज्ञान और का आशीर्वाद मिलता है, वहीं इस दिन देवों के देव महादेव भगवान शिव की पूजा का भी विशेष विधान है। शास्त्रों के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त स्वयं भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं। इसलिए, चित्रगुप्त पूजा के दिन भगवान शिव की पूजा करने और शिवलिंग पर कुछ विशेष चीजें चढ़ाने से भक्तों को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
चित्रगुप्त पूजा के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें (Offer These Special Items To Lord Shiva)

  
बिल्व पत्र

भगवान शिव को बिल्वपत्र बेहद प्रिय है। मान्यता है कि चित्रगुप्त पूजा के दिन शिवलिंग पर 11 या 21 बिल्व पत्र चढ़ाने से व्यक्ति को जाने-अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शिव जी की कृपा से लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है।
शहद और घी

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से रोग-दोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घी चढ़ाने से व्यक्ति को सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इन चीजों को चढ़ाने के बाद शिव जी का शुद्ध जल से अभिषेक भी जरूर करें।
अक्षत

शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाने से धन-धान्य की कमी दूर होती है। इसके साथ ही चंदन का लेप लगाने से शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली हर बाधा का नाश होता है।
धतूरा या भांग

भगवान शिव को धतूरा और भांग अर्पित करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं। इसके साथ ही जीवन से भय और नकारात्मकता दूर होती है।

यह भी पढ़ें- Chitragupta Puja 2025 Katha: चित्रगुप्त पूजा के समय करें इस कथा का पाठ, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति

यह भी पढ़ें- Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा में करें इन मंत्रों का जप, मिलेगा मनचाहा फल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521