search

पीलीभीत में आधी रात को मुठभेड़: पुलिस की गोली से दो गो-तस्कर पस्त, लेडी डॉन समेत 3 गिरफ्तार

LHC0088 Yesterday 22:56 views 453
  

पूरनपुर में मुठभेड़ में घायल हुए आरोपितों को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस विभाग



संवाद सहयोगी, पूरनपुर। गोवंशीय पशु वध की फिराक में घूम रहे गोतस्करों और पुलिसकर्मियों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से दो गोकश घायल हो गए। दोनों आरोपितों और एक महिला सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनसे अवैध असलहा और वध के उपकरण बरामद किए गए। प्राथमिकी लिखकर तीनों को जेल भेज दिया गया।

इंस्पेक्टर कोतवाली पवन कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक बाइक पर सवार दो लोग पशुओं का वध करने की फिराक में घूम रहे हैं। आधी रात के समय उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ भगवंतापुर रोड पर बुधवार की रात गश्त शुरू दी। उन्हें दो व्यक्ति बाइक से पूरनपुर तरफ जाते दिखे। दोनों पुलिस को देखकर पुलिया से पहले जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगे।

रास्ता कच्चा होने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पकड़ने के प्रयास पर आरोपितों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। आरोपित अकरम निवासी गांव शेरपुरकलां के दाहिने और कामिल उर्फ मुरादी निवासी मुहल्ला लाइनपार साहूकारा बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए। आरोपितों को सीएचसी ले जाया गया।

गोकशों के कब्जे से दो अवैध शस्त्र, जिंदा व खोखा कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। आरोपितों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी लिखी गई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी नईम उर्फ मुन्ना निवासी गांव रसिया खानपुर थाना बीसलपुर और रेशमा पत्नी इस्लामुद्दीन निवासी मुहल्ला अहमदनगर थाना पूरनपुर के साथ सुआबोझ के पास छह फरवरी को एक गोवंशीय पशु का वध किया था।

मांस बिक्री के लिए ले गए थे। अवशेष मौके पर ही छोड़कर भाग गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि अकरम, कामिल के अलावा गुरूवार सुबह रेशमा पत्नी इस्लामुद्दीन को भी गिरफ्तार कर तीनों को जेल भेज दिया गया। फरार नईम की तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी दबोचा जाएगा।
आरोपितों की संपत्तियों का किया जाएगा चिन्हित

हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर अकरम पशुओं का शातिर हत्यारा है। उसपर पूरनपुर कोतवाली में पशु वध आदि के आरोप में 21 प्राथमिकी लिखी हुई है। कामिल पर भी दस प्राथमिकी लिखी है। आरोपितों की सम्पत्तियों का चिन्हीकरण कर जब्त कराने की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है।

  


छह फरवरी को थाना पूरनपुर में गोकशी की घटना के अनावरण को लेकर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। गश्त के दौरान आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दो आरोपित घायल हो गए। एक महिला सहित चार गोकशी की घटना में शामिल थे। महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी संपत्तियों का चिन्हीकरण कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- सुकीर्ति माधव मिश्र, पुलिस अधीक्षक, पीलीभीत





यह भी पढ़ें- मात्र ₹3100 में देखें बाघों का कुनबा! पीलीभीत जंगल सफारी की नई रेट लिस्ट और बुकिंग नियम जारी
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
158749