रोते बिलखते परिजन। जागरण
जागरण संवाददाता, औरैया। अयाना थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रयागपुर भट्टा के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी रिंकी पाल पत्नी सुरेंद्र पाल ग्राम प्रयागपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे वह स्कूटी से वापस अपने घर औरैया लौट रही थीं। इसी दौरान प्रयागपुर भट्टा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि रिंकी पाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें- औरैया में सिगरेट पीने पर पिता ने डांटा तो कुएं में कूद गया बच्चा, मौत
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि पति सुरेंद्र पाल पंजाब में एक पेट्रोल पंप पर निजी नौकरी करते हैं। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले में पूछताछ जारी है। |