search

बस्ती पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को मुंबई से किया गिरफ्तार, 27 मुकदमे समेत अपराध का रहा लंबा इतिहास

LHC0088 2026-1-26 19:26:56 views 1083
  

25 हजार का इनामी शातिर बदमाश मुंबई से गिरफ्तार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, बस्ती। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में स्थानीय कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 25 हजार रुपये के इनामी और लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपित अजफरुल हक उर्फ प्रिंस निवासी चिकवा टोला थाना पुरानी बस्ती पर विभिन्न थानों में दुष्कर्म, हमला और रंगदारी जैसे कुल 27 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गुप्त सूचना पर मुंबई में दी दबिश पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित विशेष टीम लगातार आरोपित की लोकेशन ट्रैक कर रही थी।

मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि आरोपित अपनी पहचान छिपाकर मुंबई के एक उपनगरीय इलाके में फरारी काट रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की एक विशेष टीम को मुंबई रवाना किया गया, जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से सटीक छापेमारी कर आरोपित को धर दबोचा गया।
अपराध का लंबा इतिहास

शहर कोतवाल दिनेशचन्द्र चौधरी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर रहा है और उस पर करीब 27 मुकदमे दर्ज हैं। वह पिछले काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर फरार चल रहा था, जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी से कई अनसुलझे मामलों के खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार

कोतवाली पुलिस की इस उपलब्धि पर उच्चाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अपराधियों में खौफ पैदा होगा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को 25 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई है।


यह एक शातिर अपराधी है जिसने लंबे समय से कानून को चुनौती दे रखी थी। हमारी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से इसे मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। -अभिनन्दन, पुलिस अधीक्षक बस्ती।


यह भी पढ़ें- लग्जरी कारों से चलाते थे ड्रग रैकेट, 2.35 करोड़ की हेरोइन और हाइड्रोपोनिक OMG के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार


like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126