search

जमीन विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, हालत गंभीर; बड़े बेटे के साथ अलग रहती है महिला

Chikheang 2026-1-8 11:26:33 views 385
  



महिला का पति एक बेटे के साथ रहता है अलग

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर टांडा निवासी आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी को जमीन विवाद में उनके पति ने बुधवार सुबह गोली मार दी। गोली सीने में लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

स्वजन महिला को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां आपरेशन के बाद महिला के पेट से डाक्टरों ने गोली निकाल दी है। उधर पुलिस ने आरोपित हरिओम को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

गांव मुजफ्फरपुर निवासी हरिओम की पत्नी पुष्पा देवी आशा कार्यकर्ता है। पुष्पा देवी के नाम पर तीस बीघा जमीन है जबकि हरिओम के नाम दो बीघा जमीन है। जमीन को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। हरिओम जमीन अपने नाम कराने का दबाव पत्नी पर बना रहा था। इसी के चलते आए दिन विवाद हो गया।

विवाद के बाद हरिओम ने गांव में दूसरा मकान बनाया और अपने छोटे बेटे हरित कुमार के साथ पत्नी से अलग रहने लगा। जबकि पुष्पा देवी अपने बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार के साथ अलग मकान में रहती थी।

धर्मेंद्र ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार को सुबह पिता दो अज्ञात लोगों के साथ घर पर आए और मां के साथ गाली गलौज करते हुए सीने से तमंचा सटाकर गोली मार दी।

गोली मारने के बाद आरोपित मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। स्वजन घायल महिला को कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने आपरेशन करके सीने में फंसी गोली को निकाल दिया। अब महिला खतरे के बाहर बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपित हरिओम को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित की तलाश की जा रही है।


जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पति पत्नी अलग रहते थे। बुधवार को सुबह पति ने साथियों संग मिलकर गोली मारी है। महिला खतरे से बाहर है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी हुई है।

-कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166961