search

दिल्ली में 10 नई गोशालाएं खुलेंगी, यमुना सफाई पर 10 हजार करोड़ रुपये होंगे खर्च: CM रेखा गुप्ता

deltin33 2026-1-24 23:56:59 views 1273
  

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूजा-पाठ के बाद आरती की।



जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शालीमार बाग स्थित श्री राममंदिर नवदुर्गा धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूजा-पाठ के बाद आरती की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि गो-संरक्षण और यमुना सफाई उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार दिल्ली में 10 नई गोशाला खोलेगी। यमुना नदी की सफाई पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रत्येक नाले पर एसटीपी बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा चुका है।

शनिवार शाम मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह में पहुंची। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को आदर्श बताया और कहा कि उनकी सरकार राम राज्य की भावना के अनुरूप शासन चलाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान ही उनके शासन का मूल उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 10 बड़ी गोशालाओं के निर्माण का संकल्प लिया है। यमुना नदी की सफाई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आने वाले समय में यमुना पुनः पवित्र स्वरूप में दिखाई देगी।

उन्होंने कहा कि शालीमार बाग मेरा परिवार है। यहां मैं मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि बेटी और बहन के रूप में आती हूं। इस क्षेत्र की धरती में विशेष प्रताप है, जिसने दो बार दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी 8 फरवरी को उनके विधायक बने हुए तथा 20 फरवरी को मुख्यमंत्री बने एक वर्ष पूर्ण हो जाएंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह शालीमार बाग और दिल्ली की जनता के सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी रहेंगी।

कथा के दौरान कथा व्यास पंडित कृष्ण चंद्र शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का वर्णन करते हुए धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। मंदिर के प्रधान सुरेश गुप्ता ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का उद्देश्य समाज को सत्य, धर्म और संस्कारों से जोड़ना है। मंदिर के प्रवक्ता संजय गुप्ता ने बताया कि मुख्य यजमान अरुणा गोयल, रमेश चंद्र गोयल एवं विपिन गोयल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद अनीता जैन, नरेश जैन भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 102 दिन बाद सुधरी हवा की गुणवत्ता, AQI 200 से नीचे आया; बारिश और तेज हवा चलने से मिली राहत
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131