search

Bihar News : हम अब इस दुनिया से जा रहे हैं भईया, मां का ख्याल रखना, कंकाल ने खोला दर्दनाक सच

Chikheang 2026-1-23 17:57:36 views 1211
  

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।  



संवाद सहयोगी, बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर जंगल में मिले युवक और किशोरी के कंकाल अब सिर्फ एक सनसनीखेज़ बरामदगी नहीं रह गए हैं, अब एक दिल दहला देने वाली कहानी बनकर सामने आए हैं।

युवक के मोबाइल कवर से मिले कागज पर लिखे शब्द “हम अब इस दुनिया से जा रहे हैं भईया, मां का ख्याल रखना” ने पूरे मामले को झकझोर कर रख दिया है। ये आखिरी पंक्तियां दो जिंदगियों के अंत की ओर इशारा करती हैं, उनके दर्द, मजबूरी और टूटे सपनों की गवाही भी देती हैं। अब सवाल यह है कि जंगल की खामोशी में ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें मौत के इस रास्ते पर धकेल दिया।
कंकाल के आस-पास मिले कपड़े, चप्पल, मोबाइल

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर जंगल से युवक व किशोरी के कंकाल मिलने के बाद उसकी गुत्थी सुलझाने के लिए लौकरिया थाने की पुलिस जुट गई है। वैसे पूरे मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए चुनौती भी है।


कंकाल के आस-पास मिले कपड़े, चप्पल, मोबाइल आदि से युवक व किशोरी के स्वजन ने तो दुलारी कुमारी व युवक की पहचान अखिलेश यादव के रूप में कर लिया है। सही पहचान दोनों के नर कंकाल से मिलने वाले डीएनए व दोनों के मां-पिता की डीएनए जांच के बाद ही चलेगा।

एसपी रामानंद कुमार काैशल ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझाने में थोड़ा समय लगेगा। स्वजन का डीएनए जांच के लिए उनकी सहमति लेनी होगी। जिसके बाद नर कंकाल से मिले डीएनए का मिलान किया जाएगा। उसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मोबाइल के कवर से मिले कागजात पर चौंकाने वाला संदेश

एसपी ने बताया कि पूरे घटना की जांच रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी व लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि घटना स्थल से बरामद मोबाइल के कवर से मिले सुसाइट नोट की जांच अखिलेश यादव के द्वारा लिखी गई लिखावट से की गई तो दोनों लिखावट एक समान पाया गया है।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो युवक के मोबाइल के कवर से मिले कागजात पर लिखा गया है कि हम अब इस दुनिया से जा रहे हैं भईया, मां का ख्याल रखना। इस सुसाइट नोट से प्रथम दृष्टया मामला किशोरी व युवक की आत्महत्या का लग रहा है लेकिन युवक के स्वजन उसे मानने को तैयार नहीं हैं। उनका आरोप है कि अखिलेश व दुलारी कुमारी की हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया था।

गुरुवार की दोपहर लौकरिया थाने की पुलिस ने रामपुर बगीचा टोला से करीब दो किलोमीटर अंदर जंगल में पेड से लटका दो मानव कंकाल बरामद किया था। जिसका अधिकांश भाग सड़-गल गया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169102