search

गोरखपुर में धूप की राहत पर पछुआ का कहर, कोहरे के साये में शहर

LHC0088 2026-1-10 10:57:04 views 843
  

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते ठंड से नहीं मिल रही राहत। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Aaj Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच मौसम तरह-तरह के रंग दिखा रहा है। धूप के जरिये राहत की उम्मीद जगाकर सर्द पछुआ हवा का कहर बरपा रहा है। शहर को कोहरे के साये से निकलने नहीं दे रहा है। तापमान को राहत के स्तर तक बढ़ने नहीं दे रहा।

मौसम के इस रुख की जिम्मेदारी पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने संभाल रखी है। हिमाचल प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती हवा के क्षेत्र के चलते ही ठंड कम नहीं हो रही है।  

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ऊपरी वायुमंडल में चल रही पछुआ हवा पहाड़ों की ठंड को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा रही। गोरखपुर के लोगों को धूप के निकलने के बावजूद कंपा रही है। तापमान गिरने का यह क्रम फिलहाल जारी रहेगा। शनिवार को न्यूनतम तापमान और गिरेगा।

शुक्रवार को 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ न्यूनतम तापमान पांच डिग्री या उससे कम तक पहुंचेगा। मौसम विज्ञानी के अनुसार जल्द और एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। उसका प्रभाव जनवरी के दूसरे पखवारे की शुरुआत में दिखेगा। कोहरा बढ़ेगा। गोरखपुर एक बार फिर कोल्ड-डे की चपेट में आएगा।

यह भी पढ़ें- \“यात्रीगण ध्यान दें! उच्च गति की ट्रेन स्टेशन से गुजरने वाली है...\“, छोटे स्टेशनों पर बिना रुके गुजरने वाली ट्रेनों के लिए होगा अनाउंसमेंट

वायुमंडलीय परिस्थितियां के अनुसार जनवरी के दूसरे पखवारे के अंत में ही ठंड व कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है। पछुआ हवा के चलते शुक्रवार को धूप के बावजूद अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं बढ़ सका। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस पर सिमट कर रह गया।

सतह पर चल रही पुरुवा हवा के चलते आर्द्रता का प्रतिशत 97 प्रतिशत तक पहुंचा। ऐसे में लोगों को रिकार्ड तापमान से अधिक की ठंड का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानी के अनुसार अधिकतम तापमान की यही स्थिति अगले तीन-चार दिन तक बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में अपेक्षाकृत गिरावट दर्ज की जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165577