search

कानपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में 10 किलोमीटर तक लगा भीषण जाम, व्यवस्था ध्वस्त; जाम में फंसे सांसद का ADCP पर फूटा गुस्सा

LHC0088 2026-1-22 13:57:01 views 1208
  

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का कानपुर में जमकर हुआ स्वागत। जागरण  



जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जाजमऊ गंगा पुल पर प्रस्तावित स्वागत कार्यक्रम ने गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। स्वागत के नाम पर की गई अव्यवस्थित तैयारियों के चलते गंगा पुल और उससे जुड़े मार्गों पर करीब दस-दस किलोमीटर तक दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालत यह रहे कि दोपहिया, चारपहिया ही नहीं, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहन भी घंटों फंसे रहे।

जाम की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सांसद भोले सिंह भी इस अव्यवस्था से नहीं बच सके। वे जाम में फंसने के बाद वाहन छोड़कर करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलकर गंगा पुल तक पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही उनकी एडीसीपी अंजली विश्वकर्मा से तीखी बहस हो गई।

सांसद ने सवाल उठाया कि जब स्वागत कार्यक्रम की जानकारी पहले से थी, तो भारी वाहनों और ट्रकों की एंट्री आखिर किसके आदेश पर कराई गई। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक समन्वय की कमी और लचर यातायात प्रबंधन के कारण आम जनता को बेवजह परेशानी झेलनी पड़ी।

  

जाजमऊ गंगा पुल पर लगा जाम। जागरण

  

यह भी पढ़ें- कानपुर एयरपोर्ट रोड पर अनियंत्रित हुई BMW कार, खेत में जा घुसी

सांसद की नाराजगी यहीं नहीं थमी। मौके पर मौजूद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल को भी उन्होंने खरी-खोटी सुनाई। सांसद ने साफ कहा कि राजनीतिक कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने से पहले यातायात और आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्वागत की होड़ में शहर को जाम के हवाले कर देना किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जाजमऊ गंगा पुल पहले से ही शहर का संवेदनशील ट्रैफिक प्वाइंट है। ऐसे में बिना ठोस ट्रैफिक प्लान के बड़े नेताओं का स्वागत कार्यक्रम करना लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया। घंटों जाम में फंसे लोगों में गुस्सा और बेबसी साफ दिखी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167004